Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 3, 2024

Primary ka master Bihar: बच्चों को निपुण बनाने और अच्छा करने की दी जानकारी

 सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुनियाद-3 का उद्घाटन सोमवार को जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट के प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य व सभी संकाय सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन व्याख्याता मणिराज पांडेय


ने किया। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा। जिसमें कैमूर से आये 300 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पटना के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।



छह दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को निपुण बनाने, बच्चों में कक्षा के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं दक्षता का विकास करने, निपुण बिहार के लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बिहार राज्य की स्थिति को सुदृढ़ करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षुओं को भाषा एवं गणित शिक्षण में कठिनाइयां एवं समाधान, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के घटक, अधिगम प्रतिफल से संबंधित संभावित गतिविधियां, एफएलएन किट का प्रयोग एवं आईसीटी का शिक्षा में उपयोग की जानकारी अलग-अलग दिन दी जाएगी।


■ प्राचार्य ने बताया कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा

 ■ कार्यक्रम में कैमूर से आये 300 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं



Primary ka master Bihar: बच्चों को निपुण बनाने और अच्छा करने की दी जानकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link