स्कूल जा रहीं दो बच्चियों से रेप का प्रयास
बस्ती। जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में गुरुवार को स्कूल पढ़ने जा रही दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। आरोप है कि सुनसान स्थान पर दो बच्चियों को आरोपी व्यक्ति ने रोक लिया और उनके साथ दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाते हुए आरोपी के चंगुल से किसी तरह बच्चियां भागने में सफल रहीं। घटनाक्रम से आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली पहुंचकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करने लगे।
तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराया जा रहा है।
गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई थी। पार्टी ने गुरुवार को 11 जिलाध्यक्षों के नाम का भी ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि केवल अमरोहा में ही पुराने चेहरे को रिपीट किया गया है। बाकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। घोषित सूची में तीन ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक वैश्य, एक कायस्थ, तीन पिछड़े (दो मौर्य व एक कश्यप) के साथ ही दो दलित चेहरों पर दांव लगाया गया है। अयोध्या जिला व मीरजापुर में पासी जिलाध्यक्ष
कोतवाली के जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर दी है कि उनकी आठ वर्षीय बेटी और पड़ोसी गांव के व्यक्ति की 11 वर्षीय बेटी गुरुवार को एक साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रही थीं। आरोप है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे रास्ते में सुनसान स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने दोनों बच्चियों को रोक लिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्चियों ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी बोला कि शोर मचाओगी तो दोनों को बेच देंगे। दोनों किसी तरह चंगुल से छूटीं और शोर मचाते हुए घर की तरफ भागीं। घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। घरवालों ने यूपी 112 को सूचना दी। थोड़ी ही देर में प्रभारी कोतवाल, चौकी प्रभारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर नाराज ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
- सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी, बस्ती

