Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 27, 2026

बीएसए ने बच्चों की कम उपस्थिति और ड्रेस में लापरवाही पर जताई नाराजगी

बीएसए ने बच्चों की कम उपस्थिति और ड्रेस में लापरवाही पर जताई नाराजगी

पीलीभीत। बीएसए रोशनी सिंह ने बुधवार को परिषदीय स्कूलों के अलावा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई परिषदीय स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और ड्रेस में लापरवाही देख नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की सचल दल–दो की प्रभारी बीएसए रोशनी सिंह ने चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, कल्याणपुर नौगवां में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिलीं। इसके उपरांत बीएसए ने मरौरी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल घेरा रिछोला का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की अपेक्षा उपस्थिति कम पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक पर नाराजगी जताई और प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षिक स्तर का भी आकलन किया। इसके बाद बीएसए प्राइमरी स्कूल माला कॉलोनी पहुंचीं, जहां छात्र-छात्राओं के स्कूल ड्रेस में न होने पर हिंदी प्रधानाध्यापक से नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर एवं स्कूल बैग की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है। हेडमास्टर को चेतावनी दी गई कि आगामी निरीक्षण में यदि यही स्थिति पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। माला कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यार्थियों से हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। जिला मुख्यालय लौटने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खंडों में प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही दर्ज की जाए। 

बीएसए ने बच्चों की कम उपस्थिति और ड्रेस में लापरवाही पर जताई नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link