भाजपा ने 11 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए।
लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को देर रात 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई लिस्ट में पार्टी ने सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। अगड़ों-पिछड़ों के साथ ही दलितों को भी साधा गया है। पार्टी अभी तक 94 जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी है। अभी चार जिलों में अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है। इनमें अंबेडकर नगर, देवरिया, वाराणसी जिला व चंदौली शामिल हैं।
गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई थी। पार्टी ने गुरुवार को 11 जिलाध्यक्षों के नाम का भी ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि केवल अमरोहा में ही पुराने चेहरे को रिपीट किया गया है। बाकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। घोषित सूची में तीन ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक वैश्य, एक कायस्थ, तीन पिछड़े (दो मौर्य व एक कश्यप) के साथ ही दो दलित चेहरों पर दांव लगाया गया है। अयोध्या जिला व मीरजापुर में पासी जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
भाजपा ने 11 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए
पश्चिम क्षेत्र
● शामली में रामजी लाल कश्यप,
● अमरोहा में उदय गिरि गोस्वामी
● सहारनपुर में अजीत सिंह राणा
● बागपत में नीरज शर्मा
ब्रज क्षेत्र
● पीलीभीत में गोकुल प्रसाद मौर्य
● लखीमपुर में अरविन्द गुप्ता
अवध क्षेत्र
● गोण्डा में इकबाल बहादुर तिवारी,
● अयोध्या जिला में राधे श्याम त्यागी
● अयोध्या महानगर-कमलेश श्रीवास्तव
काशी क्षेत्र
● मीरजापुर में लाल बहादुर सरोज
गोरखपुर क्षेत्र
● सिद्धार्थनगर में दीपक मौर्य
