Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 27, 2026

माध्यमिक शिक्षकों का पदोन्नति कोटा होगा बहाल, तैयारी तेज

 माध्यमिक शिक्षकों का पदोन्नति कोटा होगा बहाल, तैयारी तेज


लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। पदोन्नति का कोटा फिर से बहाल करने की तैयारी तेज कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग एलटी (लेवर) से प्रवक्ता ग्रेड में 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने का नियम लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।


नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद पदोन्नति कोटे की भर्तियां रुक गई थीं, जिससे कई योग्य शिक्षक लाभ से वंचित रह गए। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 12 हजार से अधिक पद खाली बताए जा रहे हैं।


पात्र शिक्षकों की सूची तैयार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें।


उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड बनने से पहले जो व्यवस्था थी, उसे नए आयोग के गठन के बाद भी यथावत बहाल किया जाना चाहिए। इससे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।


डीआईओएस कार्यालयों पर सख्ती की मांग

संघ ने डीआईओएस कार्यालयों में लंबित मामलों पर सख्ती बरतने की मांग भी की है। संघ का आरोप है कि कई मामलों में अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिए गए आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।


संघ अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बलिया के एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि एक प्रधानाचार्य ने आठ वर्षों से एक शिक्षक का वेतन भुगतान रोक रखा है, जिससे उनका आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।


यदि पदोन्नति कोटा बहाल होता है, तो हजारों शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है और लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में भी मदद मिलेगी।

माध्यमिक शिक्षकों का पदोन्नति कोटा होगा बहाल, तैयारी तेज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link