पॉलिटेक्निक प्रवेश अभियान तेज
प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी और निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक लगभग 70 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
तकनीकी शिक्षा परिषद इस वर्ष अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए “विशेष पॉलिटेक्निक चलो अभियान” चला रही है। इसके तहत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रदेश में वर्तमान में 46 पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित हैं। साथ ही सभी कोर्सों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि छात्रों को आधुनिक और उद्योगोन्मुख शिक्षा मिल सके।

