कक्षा पांच और आठ की 24 मार्च को होने वाली परीक्षाएं आज , केवल इन जिलों होनी है परीक्षा
बरेली उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में शासन ने बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार, आगामी 24 मार्च को होने वाली कक्षा पांच और आठ की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने अब इन विषयों की परीक्षा के लिए 28 मार्च की नई तिथि निर्धारित की है।
शिक्षा निदेशक के जारी पत्र के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को कक्षा पांच के गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा आठ के गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षाएं 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा और छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल उनके अभिभावकों की उपस्थिति में ही घोषित करना सुनिश्चित करना होगा।
परीक्षाएं स्थगित: कक्षा 5 और 8 की कुछ विषयों की परीक्षाएं जो 24 मार्च को होनी थीं।
नई तारीख: अब यह परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की जाएगी।
प्रभावित जिले: आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।

