Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 28, 2026

ECCE Educator Vacancy 2026: योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी, 325 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECCE Educator भर्ती: आवेदन शुरू 29 मार्च से

ECCE Educator Vacancy 2026: योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी, 325 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECCE Educator भर्ती: आवेदन शुरू 29 मार्च से

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़

पत्रांक— एस०एस०ए०/ सामु०शि०/ 14066-70 / 2025–26

दिनांक— 27.03.2026

विज्ञप्ति

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पत्रांक एस०एस०ए०/से०प्र०च०/5157–60/2025–26 दिनांक 29.07.2025 के द्वारा 325 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ई०सी०सी०ई० एजुकेटर का चयन/आवद्धीकरण किये जाने हेतु जेम पोर्टल के द्वारा चयनित फर्म CAPRICORN SECURITY & ALLIED SERVICES PRIVATE LIMITED के माध्यम से सेवा योजना पोर्टल पर पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति दिनांक 29.07.2025 को निरस्त करते हुए शासनादेश संख्या— I/1231140/2026 68-5099/178/2024-अनुभाग-5 दिनांक 09.02.2026 एवं शासनादेश संख्या— I/295497/2023/ छत्तीस-5-2023-36-5010(099)/3/20220-5 श्रम अनुभाग-5 दिनांक 29 मार्च, 2023 के क्रम में निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता के अनुसार नवीन विज्ञप्ति सेवा योजना पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित की जाती है—


ई०सी०सी०ई० एजुकेटर हेतु शैक्षिक योग्यता

विधि द्वारा स्थापित एवं यू०जी०सी० से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट होगी।


अथवा


नर्सरी अध्यापक शिक्षा / एन०टी०टी० / सी०टी० (नर्सरी) / डी०पी०एस०ई० का कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता, जो कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्य हो।


आयु सीमा

21–40 वर्ष (01 जुलाई 2025 को 40 वर्ष से अधिक न हो)


इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 29.03.2026 से 04.04.2026 तक सेवा योजना पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।



(राजीव पाठक)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी



ECCE Educator Vacancy 2026: योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी, 325 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECCE Educator भर्ती: आवेदन शुरू 29 मार्च से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link