Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 28, 2026

पीजीआई में 614 डॉक्टरों समेत 2314 भर्तियां होंगी

पीजीआई में 614 डॉक्टरों समेत 2314 भर्तियां होंगी


लखनऊ, कासं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को पीजीआई की 104 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में 573 बेड वाले एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिये 131 डॉक्टर, 483 रेजिडेंट डॉक्टर, 1540 नर्स, टेक्नीशियन समेत अन्य और 160 आउट सोर्सिंग के पदों को मंजूरी दे दी। संस्थान इन पदों के विज्ञापन निकाल कर जल्द ही भर्ती शुरू करेगा। पीडियाट्रिक सेंटर का पहला चरण इसी वर्ष अक्तूबर में शुरू होगा। इसमें 15 विभाग 293 बेडों पर भर्ती कर इलाज किया जाएगा। कुल 573 बेड वाले सेंटर में बच्चों के 24 विभाग एक छत तले संचालित होंगे। 



पीजीआई में 614 डॉक्टरों समेत 2314 भर्तियां होंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link