ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
UPTET का फॉर्म भरते समय अपने दस्तावेज़ों (Documents) को लेकर कृपया इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
*जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate):*
OBC/EWS: आपका प्रमाण पत्र नया होना चाहिए (कोशिश करें कि 3 साल से अधिक पुराना न हो)। EWS केवल चालू वित्तीय वर्ष का ही मान्य है।
*SC/ST: आपका प्रमाण पत्र ऑनलाइन (कंप्यूटर जनरेटेड) होना चाहिए। पुराना हाथ से लिखा (Offline) प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।*
*निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate):*
निवास प्रमाण पत्र वैसे तो लंबे समय तक मान्य होता है, लेकिन आगे शिक्षक भर्ती (Super TET) के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए इसे नया (पिछले 3 साल के अंदर का) बनवा लेना सबसे सुरक्षित है।
⚠️ *सबसे महत्वपूर्ण नियम (Cut-off Date):* आपके सभी प्रमाण पत्र UPTET फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (26 अप्रैल 2026) से पहले के जारी हुए होने चाहिए! अंतिम तिथि के बाद बना हुआ कोई भी दस्तावेज़ मान्य नहीं होगा।
💡 *सुझाव:* अगर आपके दस्तावेज़ बहुत पुराने हैं या ऑफलाइन (हाथ से लिखे हुए) बने हैं, तो बिल्कुल रिस्क न लें। आज ही अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर नए के लिए आवेदन कर दें ताकि फॉर्म भरने से पहले वे बनकर आ जाएं।
