Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 28, 2026

फर्जी अंकपत्र से नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर एफआईआर

फर्जी अंकपत्र से नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर एफआईआर


बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पात्रता परीक्षा का फर्जी अंकपत्र लगाकर दो लोगों ने सहायक अध्यापक पद की नौकरी हासिल कर ली। जांच में इसकी पुष्टि होने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया। अब बीईओ सकरन ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं। यह दोनों शिक्षक अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं। 


बीईओ सकरन ओंकार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार निवासी ग्राम नगला पोस्ट वास सुदामा तहसील इगलास जनपद अलीगढ़ ने 12460 शिक्षक भर्ती के तहत सीतापुर में नौकरी हासिल की थी। एक जुलाई 2024 को सकरन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बोहरा प्रथम में तैनाती दी गई थी। इसके बाद टीईटी के अंकपत्र का सत्यापन कराया गया। इसमें यह फर्जी निकला। इसी तरह विनेश ग्राम बहादुर पोस्ट मई तहसील इगलीस जनपद अलीगढ़ को भी एक जुलाई 2024 को प्राथमिक विद्यालय अशरखपुर बिसवां में तैनाती दी गई थी। सत्यापन में टीईटी का अंकपत्र फर्जी मिला है। इस पर इन्हें एक माह पहले बर्खास्त कर दिया गया था। बीएसए के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

अब तक फर्जी मिले हैं 26 शिक्षक 

2024 में बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 शिक्षक भर्ती हुई थी। इसमें जिले में करीब 1100 शिक्षक भर्ती हुए थे। इन सभी के अभिलेखों की जांच करवाई जा रही है। करीब 800 शिक्षकों के अभिलेख जांचें जा चुके हैं। इसमें 26 शिक्षक फर्जी मिले हैं। अधिकतर शिक्षकों के टीईटी के प्रमाणपत्र फर्जी है। इन सभी को बर्खास्त किया जा चुका है। अब सभी के खिलाफ एफआईआर करवाई जा रही है।

फर्जी अंकपत्र से नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर एफआईआर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link