Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 28, 2026

प्रदेश स्तर पर भी जारी होगी 5वीं व 8वीं के मेधावी छात्रों की सूची

प्रदेश स्तर पर भी जारी होगी 5वीं व 8वीं के मेधावी छात्रों की सूची

लखनऊ। प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में शनिवार को 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित और सामाजिक विषय तथा 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों की जिला व प्रदेश स्तर पर सूची भी तैयार कर जारी की जाएगी।




बेसिक शिक्षा विभाग इस परीक्षा से यह समझने की कोशिश करेगा कि बच्चों की पढ़ाई का स्तर वास्तव मेंकैसा है। खासकर गणित, विज्ञान और सामाजिक विषयों में उनकी समझ


कितनी बेहतर है। पहली बार वार्षिक परीक्षा के लिए मुख्यालय से पेपर तैयार कराकर भेजा गया है ताकि विद्यालयों में हो रही पढ़ाई की गुणवत्ता का वास्तविक आंकलन किया जा सके। आगे इसमें सुधार भी किया जा सकेगा। विभागीय अफसरों के अनुसार परीक्षा के आधार पर जिले स्तर पर व राज्य स्तर पर टापर्स की सूची तैयार की जाएगी। विभाग इन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने की भी तैयारी कर रहा है.




इन जिलों में होगी परीक्षा


 आगरा, अलीगढ़, अयोध्या,आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोण्डा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर तथा वाराणसी। जबकि प्रदेश के शेष जिलों में पूर्व में घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

प्रदेश स्तर पर भी जारी होगी 5वीं व 8वीं के मेधावी छात्रों की सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link