Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने के प्रस्ताव पर आज लगेगी मुहर

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने के प्रस्ताव पर आज लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है।



सबसे अहम प्रस्ताव बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने से संबंधित है। इनका मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाएगा।


वर्ष 2017 के बाद अब इनका मानदेय बढ़ने जा रहा है। इन्हें एक अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान की थी।


दूसरा अहम प्रस्ताव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क टैबलेट वितरण के लिए प्रकाशित किए जाने वाले अंतिम बिड अभिलेख को कैबिनेट की स्वीकृति दी जाएगी।


परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक निजी सहभागिता (PPP) पद्धति पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशनों को द्वितीय चरण में विकसित कराने के लिए बिड डॉक्यूमेंट भी कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।


शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने के प्रस्ताव पर आज लगेगी मुहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link