Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

शिक्षिका की कार्य में लापरवाही को बीईओ ने लिया गंभीरता से

 महाराजगंज (सिवान) :


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने प्रखंड के एक शिक्षिका द्वारा कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उक्त शिक्षिका के 10 दिनों के वेतन स्थगन का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि प्रधान शिक्षक नया प्राथमिक विद्यालय हहवा, पश्चिम टोला के पत्रांक- 41, दिनांक चार अप्रैल 2026 से प्राप्त शिकायत पत्र में पंचायत शिक्षिका निर्मला कुमारी द्वारा घर से ही उपस्थिति बनाने एवं आउट करने तथा मध्यावकाश से बिना बताए घर चले जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप को गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 10 दिनों का वेतन स्थगित कर दिया गया है। 

शिक्षिका की कार्य में लापरवाही को बीईओ ने लिया गंभीरता से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link