विद्यालय में रखे अलमीरा को तोड़कर कर ली चोरी
थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मोतीचक में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये की सामान चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि जब सुबह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटा हुआ था।
कार्यालय में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे मोबाइल टैब, चार्जर, कुर्सी, चाबी आदि सामान गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरों
●महेशी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मोतीचक में हुई चोरी की घटना
●अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
के द्वारा एक अन्य कमरे का भी ताला तोड़ा गया था, लेकिन उस कमरे से चोरों के द्वारा कोई सामान चोरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस विद्यालय पहुंचकर आवश्यक जांच की।

