Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

विद्यालयों का निरीक्षण कर पदाधिकारी नोटकैम से भेजेंगे फोटो

विद्यालयों का निरीक्षण कर पदाधिकारी नोटकैम से भेजेंगे फोटो



सरकारी स्कूलों में निरीक्षण को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) कृतिका वर्मा ने सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में अपने क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों के भ्रमण के बाद पदाधिकारियों को नोट कैम से फोटो देना होगा। जिसपर विद्यालय के निरीक्षण की तिथि, विद्यालय का नाम समय समेत कई जानकारियां दर्ज होंगी। इसके साथ ही निरीक्षण के लिए जारी प्रपत्र (फार्मेट) में जितनी जानकारियां मांगी गई हैं, उन सभी जानकारियों को दर्ज कर निरीक्षण के अगले ही दिन जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निरीक्षी पदाधिकारियों को जारी दिशा निर्देश में कहा है कि विद्यालय को मिली खेल सामग्री, दैनिक जरूरतों, मरम्मत, स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मिली राशि के उपयोग, विद्यालय में संचालित गतिविधि, चेतना सत्र आदि को लेकर निरीक्षण करना होगा।

विद्यालयों का निरीक्षण कर पदाधिकारी नोटकैम से भेजेंगे फोटो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link