Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

स्कूल के शौचालय में रखी थी शराब, चौथी के छात्र ने पीली

स्कूल के शौचालय में रखी थी शराब, चौथी के छात्र ने पीली



शिशवा प्राथमिक विद्यालय के पुराने जर्जर शौचालय से सोमवार की दोपहर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब की बरामदगी तब हुई, जब इस विद्यालय की चौथी कक्षा के एक बच्चे ने शराब को कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली। छात्र के मुंह से शराब की गंध आने पर स्कूल में शराब की खोजबीन शुरू कर दी गई।खोजबीन के दौरान स्कूल के पुराने शौचालय में 12 कार्टन शराब मिली।


■बछवाड़ा की घटना, बच्चे की तबीयत खराब होने पर कराया गया उपचार


शिक्षकों ने मामले की सूचना बछवाड़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल पहुंच कर शराब जब्त कर ली। इधर, छात्र की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसका तत्काल उपचार करवाया। विद्यालय के एचएम मो. मुरसलीन ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद वे घर के लिए निकल गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें विद्यालय के शौचालय में भारी मात्रा में शराब रखे जाने और तबीयत खराब होने की सूचना दी।

स्कूल के शौचालय में रखी थी शराब, चौथी के छात्र ने पीली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link