Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

कला और संगीत का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी

कला और संगीत का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी

प्रतापगढ़। जिले के 2375 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कला और संगीत विषय की पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। कक्षा तीन व चार के विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नए शैक्षिक सत्र से बांसुरी कला और संगीत की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।



इसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न कलात्मक विधाओं की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियों का प्रदर्शन भी कराया जाएगा। संगीत पुस्तक से विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं के गीत, ताल-लय, ताली और धुनों का भी अभ्यास कराया जाएगा।




नृत्य और रंगमंच के माध्यम से


अभिनय करने का मौका भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र से विद्यार्थियों में कला कौशल को विकसित करने के लिए नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी.




पुस्तक में होगा क्यूआर कोड


कक्षा तीन की कला की पुस्तक में 20 पाठ शामिल किए गए हैं। हर अध्याय में क्यूआर कोड दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन कर विद्यार्थी अध्याय से जुड़े वीडियो, गीत और गतिविधियों की जानकारी ले सकेंगे।

कला और संगीत का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link