Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 7, 2026

जांच के लिए एसडीओ पहुंचे प्राथमिक विद्यालय

जांच के लिए एसडीओ पहुंचे प्राथमिक विद्यालय





प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बीते बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की घटना को लेकर डीएम की ओर से गठित टीम ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच टीम में शामिल एसडीओ विकास कुमार, डीईओ राजकुमार शर्मा और डीपीओ एमडीएम बबीता कुमारी ने शनिवार को विद्यालय परिसर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने प्रधानाध्यापक से पूछा कि जब एनजीओ द्वारा पहले दिन भोजन आपूर्ति की शुरुआत की गई थी, तब आप विद्यालय परिसर छोड़कर अन्य जगह क्यों गए। डीपीओ ने बताया कि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की गई। वहीं बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में आने और मध्याह्न भोजन के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक, एमडीएम आपूर्ति करने वाली एजेंसी समेत अन्य बीआरपी से शोकॉज किया गया है। शोकॉज के जवाब का अध्ययन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से विद्यालयों में एमडीएम की क्वालिटी के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था की पड़ताल की जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में शनिवार को नामांकित कुल 210 में से मात्र 43 छात्र विद्यालय पहुंचे। इनमें से किसी बच्चे ने दोपहर में मध्याह्न भोजन नहीं खाया। एजेंसी की ओर से भोजन में खिचड़ी और आलू का चोखा दिया गया था। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के सामने बैठकर खाना भी खाया। लेकिन इसका असर बच्चों पर नहीं पड़ा। थक-हारकर स्कूल


के प्रधानाध्यापक विजय कुमार भारती ने बच्चों से कहा कि सभी घर से खाना खाकर आए। इसके बाद बच्चे खाना खाने के लिए घर चले गए। कुछ बच्चे अपने साथ टिफिन लाए थे। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को शोकॉज का जवाब सौंप दिया गया है। इधर, घटना को लेकर जगदीशपुर के प्रखंड साधनसेवी के मार्च महीने के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती की तैयारी चल रही है।

जांच के लिए एसडीओ पहुंचे प्राथमिक विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link