Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 8, 2026

यूपी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: CS एसपी गोयल की बड़ी बैठक, 10 अप्रैल तक प्रगणकों का डेटा तैयार करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश- 


जनगणना मामले CS एसपी गोयल ने की बड़ी बैठक - 


CS ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त के साथ जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा की,10 अप्रैल तक लगभग 5.5 लाख प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का सत्यापित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए !!




आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त के साथ जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा की। 10 अप्रैल तक लगभग 5.5 लाख प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का सत्यापित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए।





घनी शहरी, झुग्गी व उच्च गतिशील क्षेत्रों में सटीक गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रगणकों/पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 7 मई तक पूर्ण हो। साथ ही, गणना ब्लॉकों का त्रुटिरहित निर्धारण व जियो-टैगिंग कार्य सुदृढ़ किया जाए।



जनगणना 2027 में स्व-गणना की सुविधा 7 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी—नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना को जन-भागीदारी से जोड़ते हुए इसे एक जन-अभियान के रूप में संचालित करने पर बल दिया गया।






♦मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न


♦जनगणना-2027 की तैयारियों को समयबद्ध एवं डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के निर्देश


♦जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् हाउस लिस्टिंग एवं आवास जनगणना (HLO) का क्षेत्रीय कार्य मई-जून 2026 के दौरान प्रस्तावित


♦1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक किसी भी प्रशासनिक इकाई में क्षेत्राधिकार संबंधी नहीं किया जाएगा कोई परिवर्तन


♦जनगणना कार्य के लिए छह लाख कार्मिकों की होगी तैनाती


♦जनगणना-2027 का संपूर्ण संचालन डिजिटल माध्यम से होगा

यूपी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: CS एसपी गोयल की बड़ी बैठक, 10 अप्रैल तक प्रगणकों का डेटा तैयार करने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link