Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 8, 2026

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने जताया सरकार का आभार

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने जताया सरकार का आभार

लखनऊ। 1.43 लाख शिक्षामित्रों व 25 हजार अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने को लेकर कैबिनेट के फैसले को शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने ऐतिहासिक बताया है। 



इसके लिए प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। साथ ही अपनी अन्य लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण की भी उम्मीद जताई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला व महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि सरकार के इस फैसले से शिक्षामित्र-अनुदेशकों के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा। शिक्षामित्र सोनिका व रिंकी ने कहा कि मानदेय बढ़ाकर सरकार ने संजीवनी दे दी है। वहीं अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय है। अनुदेशक अभिषेक राय, अजय शुक्ला, रणंजय सिंह, करुणेश भट्ट आदि ने इस निर्णय पर खुशी जताई है।

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने जताया सरकार का आभार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link