Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 8, 2026

सहायक अध्यापिका और एसएमसी अध्यक्ष में करीब एक साल से विवाद, बैठी जाँच

सहायक अध्यापिका और एसएमसी अध्यक्ष में करीब एक साल से विवाद, बैठी जाँच

पूरनपुर। गांव टांडा छत्रपति के प्राथमिक स्कूल के प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की शिकायत पर सहायक शिक्षिका डॉली शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी पर शासकीय धन के व्यय में अनियमितता, शैक्षिक वातावरण दूषित करने के आरोप में सहायक निदेशक (शिक्षा) डॉ. अजीत कुमार ने जांच समिति गठित की है। समिति शिकायत को लेकर बयान और साक्ष्य संकलन कर बीएसए के माध्यम से आख्या सहायक निदेशक को भेजेगी।



गांव टांडा छत्रपति की सहायक अध्यापिका और एसएमसी अध्यक्ष में करीब एक साल से विवाद चल रहा है। इसको लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर शिकायतें की जाती रही हैं। कुछ दिन पहले एसएमसी अध्यक्ष ने सहायक निदेशक शिक्षा को पत्र भेजकर शिक्षिका और खंड विकास अधिकारी पर शासकीय धन के व्यय में अनियमितता, शैक्षिक वातावरण दूषित करने आदि का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सहायक निदेशक ने बीएसए को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। जांच आख्या सहायक निदेशक तक नहीं पहुंची। दोबारा शिकायत करने पर सहायक निदेशक ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें अमरिया, मरौरी और ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी को बयान और साक्ष्य संकलित कर बीएसए के माध्यम से आख्या भिजवाने के आदेश दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पार्टीबंदी को लेकर शिक्षिका और एसएमसी अध्यक्ष में एक साल से विवाद चल रहा है। इसको लेकर झूठी शिकायतेंं की जा रही हैं। पूर्व में इसकी जांच को कमेटी गठित की गई थी, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम कलीनगर और बीडीओ पूरनपुर शामिल थे। टीम पहले जांच कर चुकी है। संवाद

सहायक अध्यापिका और एसएमसी अध्यक्ष में करीब एक साल से विवाद, बैठी जाँच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link