Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 8, 2026

शिक्षिका पर शादी का दबाव बनाने पर सहायक शिक्षक निलंबित

शिक्षिका पर शादी का दबाव बनाने पर सहायक शिक्षक निलंबित

उन्नाव। सफीपुर ब्लॉक के एक स्कूल के सहायक शिक्षक पर उसी स्कूल की शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। बीएसए ने जांच कराने के बाद सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।




सहायक शिक्षिका ने एक सप्ताह पहले बीएसए से शिकायत की थी कि स्कूल में साथ पढ़ाने वाले सहायक शिक्षक प्रदीप तिवारी शादी के लिए परेशान करते हैं। आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। छात्रों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। बीएसए ने जांच कराई तो मामला सही पाया। इस पर सहायक शिक्षक प्रदीप तिवारी को निलंबित कर दिया है।


बीएसए शैलेष पांडेय ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक को आधा वेतन मिलेगा। कोई महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान वह बीईओ सफीपुर के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे

शिक्षिका पर शादी का दबाव बनाने पर सहायक शिक्षक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link