Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 8, 2026

दुष्कर्म के आरोप में जेल गए शिक्षक को निलंबित किया

दुष्कर्म के आरोप में जेल गए शिक्षक को निलंबित किया

शाहजहांपुर। मिर्जापुर विकासखंड के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक मुकेश को निलंबित कर दिया गया है।



आरोप है कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने अध्यापक आचरण नियमावली के उल्लंघन और विद्यालय का वातावरण खराब करने का प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। मामले की जांच बीईओ सुरेंद्र मौर्या को दी गई है। उनसे जांच कर आरोपपत्र तीन दिन में देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद



दुष्कर्म के आरोप में जेल गए शिक्षक को निलंबित किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link