भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 गतिविधि सूची व बच्चों से गतिविधियाँ कराने की विधि
बच्चों से गतिविधियाँ कराने की विधि
दिवस 1 : मूल अभिवादन, वर्णमाला, संख्याएँ
कैसे कराएँ
बच्चों को गोल घेरा बनाकर बैठाएँ।
शिक्षक पहले “नमस्ते”, “गुड मॉर्निंग”, “थैंक यू” आदि बोलकर दिखाएँ।
बच्चे एक-दूसरे से बोलने का अभ्यास करें।
फ्लैश कार्ड दिखाकर अक्षर एवं संख्या पहचान कराएँ।
कॉपी में अपना नाम एवं हस्ताक्षर लिखवाएँ।
“कौन जल्दी पहचानता है” जैसा छोटा खेल कराएँ।
दिवस 2 : दैनिक जीवन संवाद / रोल प्ले
कैसे कराएँ
बच्चों को छोटे-छोटे समूहों में बाँटें।
एक समूह दुकानदार बने, दूसरा ग्राहक।
कोई बच्चा बस चालक, कोई यात्री बने।
शिक्षक पहले उदाहरण देकर संवाद बोलें।
बच्चों से खरीदारी, रास्ता पूछना, भोजन ऑर्डर करना आदि का अभिनय कराएँ।
गलतियों को प्यार से सुधारें।
दिवस 3 : कला गतिविधि
कैसे कराएँ
बच्चों को चित्र बनाने के लिए विषय दें जैसे “मेरा गाँव”, “मेरा विद्यालय”।
समूह गीत या स्थानीय लोकगीत गवाएँ।
सरल नृत्य मुद्राएँ सिखाएँ।
बच्चों की बनाई चित्रकला को कक्षा में प्रदर्शित करें।
सभी बच्चों की प्रशंसा करें।
दिवस 4 : स्थानीय व्यंजन एवं मसाले
कैसे कराएँ
असली फल, सब्जियाँ एवं मसाले कक्षा में लाएँ।
बच्चों से पहचान करवाएँ और नाम बुलवाएँ।
“यह क्या है?” पूछकर बोलने का अभ्यास कराएँ।
बच्चे अपने घर के पसंदीदा भोजन के बारे में बताएँ।
चित्र मिलान गतिविधि कराएँ।
दिवस 5 : संस्कृति एवं श्रवण कौशल
कैसे कराएँ
छोटी कहानी या वीडियो सुनाएँ/दिखाएँ।
बाद में बच्चों से प्रश्न पूछें।
कठपुतली या नुक्कड़ नाटक का छोटा प्रदर्शन कराएँ।
स्थानीय त्योहारों एवं कलाकारों पर चर्चा करें।
“कहानी सुनो और बताओ” गतिविधि कराएँ।
दिवस 6 : नदियाँ, पर्वत एवं स्मारक
कैसे कराएँ
भारत का मानचित्र दिखाएँ।
नदियाँ, पर्वत एवं स्मारकों की पहचान कराएँ।
चित्र दिखाकर नाम पूछें।
समूह प्रश्नोत्तरी कराएँ।
“कौन कहाँ स्थित है?” खेल खेलें।
दिवस 7 : पारंपरिक खेल एवं समापन
कैसे कराएँ
अंताक्षरी एवं शब्द श्रृंखला खेल कराएँ।
बच्चों से सप्ताह भर में सीखी बातें साझा करवाएँ।
छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाएँ।
प्रश्नोत्तर गतिविधि रखें।
अंत में प्रमाण पत्र एवं तालियों से उत्साहवर्धन करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
गतिविधियाँ खेल-खेल में कराएँ।
हर बच्चे को भाग लेने का अवसर दें।
डाँटने के बजाय प्रोत्साहित करें।
सरल भाषा एवं स्थानीय उदाहरणों का प्रयोग करें।
गतिविधि को रोचक एवं आनंददायक बनाए रखें।

