Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

आधार सत्यापन करने के लिए कम्पनियों को प्रमाणपत्र

 आधार सत्यापन करने के लिए कम्पनियों को प्रमाणपत्र

लखनऊ, । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को प्राधिकरण के गोमती नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने सात कम्पनियों के प्रतिनिधियों को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी प्रमाणपत्र वितरित किए। इन कम्पनियों ने पहचान सत्यापित करने के लिए यूआईडीएआई की ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाओं का उपयोग करने के लिए स्वयं को पंजीकृत किया है। अब यह कम्पनियां स्वयं ही अपने कार्यक्षेत्र में लोगों का आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगी।




सीईओ विवेक वर्मा ने कहा कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन सेवाएं नागरिकों को सुरक्षित, सहज और गोपनीयता-सम्मत पहचान सत्यापन सुविधा प्रदान करती हैं।


सहज व निर्बाध आधार सेवाएं देने के निर्देश


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चंद्र वर्मा ने आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आए लोगों की समस्याओं को सुना और लोगों को सहज व निर्बाध आधार सेवाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



आधार सत्यापन करने के लिए कम्पनियों को प्रमाणपत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link