Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दे सकते : योगी

 नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दे सकते : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हा कि क्षणिक स्वार्थवश नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ देशद्रोह है और यह छूट किसी संगठन या संस्था को नहीं दी जा सकती।



उन्होंने समाज के प्रबुद्धजन का आह्वान किया है कि वे वर्तमान पीढ़ी को देश व प्रदेश के अतीत और आज दिख रहे बदलाव से अवगत कराएं। नौजवानों को यह बताना होगा कि पहले प्रदेश में क्या हालात थे और आज क्या परिवर्तन आया है। प्रदेश को अव्यवस्था, अराजकता, कर्फ्यू, दंगा का अभिशाप देने वाले संगठनों के हाथों गुमराह होने से बचाने के लिए ऐसा करना बहुत आवश्यक है।

योगी, शुक्रवार को राप्तीनगर में आयोजित ‘प्रबुद्ध संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम आज के युवा को पूर्व स्थिति से अवगत नहीं कराएंगे तो वह भूल जाएगा कि तुष्टिकरण का खामियाजा क्या होता है। सीएम ने कहा कि 10 वर्ष पहले गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू, क्षेत्रीय दलों के शोषण का खामियाजा यह प्रदेश भुगत चुका है। युवाओं को आगाह करके उनके सामने ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देनी है।


यूपी में विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी


योगी ने राज्य में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आज विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी है। आज बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। यहां इंसेफेलाइटिस पूरी तरह समाप्त हो चुका है।




एक सही वोट से मिली सुरक्षा व विकास:सीएम


महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब आपका वोट सही जगह पड़ता है, तब विकास, सुरक्षा, रोजगार और सुशासन तय होता है। लेकिन एक गलत वोट जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति माफियावाद, अराजकता और गरीबों की जमीनों पर कब्जे जैसी दुष्प्रवृत्तियों को जन्म देता है।

नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं दे सकते : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link