Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

कुर्सी को भिड़ीं दो शिक्षिकाएं पुलिस पहुंची स्कूल परिसर

 कुर्सी को भिड़ीं दो शिक्षिकाएं पुलिस पहुंची स्कूल परिसर



खुरंडा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सलखोडीह में एक कुर्सी पर बैठने को लेकर दो शिक्षिकाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना तक पहुंच गया।


घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार शिक्षिका रीतू कुमारी विद्यालय पहुंचने के बाद एक कुर्सी पर बैठकर नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान दूसरी शिक्षिका पूनम कुमारी वहां पहुंचीं और उसी कुर्सी पर बैठ गईं। मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना में रीतू कुमारी के दाहिने हाथ में चोट लगने की बात सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ अधिक होने की जानकारी मिलने पर सिमुलतला थाना से एसआई भिखारी ठाकुर और पंकज कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और दोनों शिक्षिकाओं को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।


घटना के दौरान पुलिस द्वारा कुछ ग्रामीणों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि दो शिक्षिकाओं के आपसी विवाद में गांव के लोगों को परेशान किया गया। रीतू कुमारी ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रभार को लेकर पूनम कुमारी पहले से नाराज थीं और उन्हें लगातार धमकी देती थीं। वहीं पूनम कुमारी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि धक्का-मुक्की के दौरान रीतू कुमारी गिर गई थीं, जिससे उन्हें चोट लगी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपू ठाकुर ने बताया कि विद्यालय प्रभार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इधर, बीडीओ महेंद्र सिंह ने शिक्षकों को शिक्षा के माहौल को बनाए रखने की नसीहत दी।

कुर्सी को भिड़ीं दो शिक्षिकाएं पुलिस पहुंची स्कूल परिसर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link