Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

शिक्षकों के रिक्त पदों के अधियाचन की प्रक्रिया शुरू

 शिक्षकों के रिक्त पदों के अधियाचन की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। विभाग की ओर से शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजने की तैयारी की जा रही है।


लंबे समय से नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं, जिससे कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। अब इस कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था लागू है।



शिक्षकों के रिक्त पदों के अधियाचन की प्रक्रिया शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link