Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

शिक्षकों की भर्ती पर विवाद, फोरम भड़का

 शिक्षकों की भर्ती पर विवाद, फोरम भड़का

लखनऊ, । पीजीआई में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियमित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया व परिणाम घोषित करने में लेटलतीफी और बैकलॉग भर्ती परिणाम पहले घोषित करने पर फैकल्टी फोरम ने तीखा विरोध जताया है। फोरम ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी है कि यदि 15 जून 2026 तक नियमित भर्ती का परिणाम घोषित नहीं किया गया तो फैकल्टी सदस्य आन्दोलन करने को मजबूर होंगे।



शुक्रवार को फैकल्टी फोरम ने तीन पेज का ज्ञापन निदेशक डॉ. आरके धीमान को भेजा है। फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष डॉ. मोहन गुर्जर और सचिव डॉ. विवेक सिंह ने पत्र में वरिष्ठता (सीनियरिटी) विवाद की आशंका जाहिर की। पत्र में कहा गया है कि आठ अगस्त 2025 को संस्थान ने विभिन्न विभागों में करीब 200 नियमित फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए इंटरव्यू प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जबकि 29 जनवरी 2026 को जारी बैकलॉग भर्ती प्रक्रिया का परिणाम 14 मई 2026 को घोषित कर दिया गया। भर्ती प्रक्रिया के सामान्य सिद्धांतों के तहत पहले जारी विज्ञापन का परिणाम पहले घोषित होना चाहिए था, लेकिन संस्थान प्रशासन ने बाद की भर्ती प्रक्रिया पहले पूरी कर दी। इससे भविष्य में गंभीर प्रशासनिक और कानूनी विवाद खड़े हो सकते हैं।




पत्र में संस्थान प्रशासन से मांग की गई है कि सीनियरिटी का निर्धारण भर्ती विज्ञापन की तिथि और रिक्ति वर्ष के आधार पर होना चाहिए। न कि ज्वाइनिंग की तारीख के आधार पर। डॉ. मोहन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी है।

शिक्षकों की भर्ती पर विवाद, फोरम भड़का Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link