Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 7, 2026

स्वगणना आज से 21 मई तक

 स्वगणना आज से 21 मई तक

लखनऊ। जनगणना के लिए स्वगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यह 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसमें मकान और परिवार से जुड़े 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। प्रक्रिया पूरी करने पर 11 अंकों की आईडी मिलेगी। 22 मई के बाद जनगणनाकर्मी के घर पहुंचने पर उन्हें आईडी बतानी होगी। वे भरी जानकारी का सत्यापन कर उसे ओके कर देंगे।


​मुख्य जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटि होने पर आवेदक को पांच बार उसे सही करने का मौका मिलेगा। इसके बाद भी गलती रह जाने पर जनगणनाकर्मी के घर पहुंचने पर जानकारी सही कराई जा सकेगी। शीतल वर्मा के मुताबिक स्वगणना अनिवार्य नहीं है। स्वगणना से संबंधित किसी संशय के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1855 पर सुबह छह से शाम छह बजे तक संपर्क कर जानकारी ली जा सकेगी।

स्वगणना आज से 21 मई तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link