आज का मौसम 7 मई: देश के 13 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर -पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर शुरू होगा, जिससे गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। जबकि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल में 9 मई को 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (7 से 9 मई 2026)
दिल्ली में बदल सकता है मौसम
राजधानी का मौसम अब सूखा हो गया है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आज से गर्मी और बढ़ने की संभावना है जबकि शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। स्काईमेट के अनुसार 10 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऐक्टिव हो सकता है। हालांकि इसका राजधानी 3 के मौसम पर कितना असर पढ़ेगा, यह अगले एक-दो दिनों में साफ होगा। फिलहाल 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। 8 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। 3 से 5 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में आंधी, बारिश और ओलों की बरसात देखने को मिली थी। स्काईमेट के अनुसार लगातार हुई इन मौसमी गतिविधियों की वजह से मौसम सुहावना बना रहा।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में फिर करवट लेगा मौसम (7 मई से 11 मई)
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। कानपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 मई को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
IMD के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहने और शाम में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आंधी से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में झमाझम बारिश के आसार (7 से 10 मई)
IMD ने 7 से 10 मई के बीच कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जताई है।
पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि दिन में उमस बढ़ेगी, लेकिन बारिश के चलते तापमान के नीचे गिरने की संभावना है।


