Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 7, 2026

पीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 319 केंद्रों पर होगी

 पीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 319 केंद्रों पर होगी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2022 की प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के प्रवेशपत्र बुधवार को जारी कर दिए। अभ्यर्थी इसे आयोग की वेबसाइट पर अपना विवरण दर्जकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा नौ और 10 मई को 17 मंडल मुख्यालयों के जनपदों में दो पालियों में कराई जाएगी। 319 केंद्रों पर परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।




वर्ष 2022 में इस भर्ती परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में 4,64,605 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। पदों की संख्या 624 है। एक पद के लिए करीब 744 अभ्यर्थी हैं। पहले दिन नौ मई को प्रथम पाली में शिक्षा शास्त्र, इतिहास, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र विषय की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरे दिन 10 मई को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, संस्कृत, नागरिक शास्त्र तथा दूसरी पाली में हिंदी, भूगोल, कला एवं रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली का समय सुबह 9.30 से 11.30 बजे तथा दूसरी पाली का 2.30 से 4.30 बजे निर्धारित है। परीक्षा के लिए लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, मीरजापुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बांदा, कानपुर नगर, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ व मुरादाबाद में केंद्र बनाए गए हैं।



पीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 319 केंद्रों पर होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link