Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 7, 2026

प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना नहीं दी

 प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना नहीं दी



प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के सभी रिक्त पदों की सूचना चयन के लिए नहीं भेजी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को चार मई को पत्र लिखकर तीन दिन में सूचना शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 27 फरवरी को सूचित किया था कि हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को छह महीने में प्रधानाचार्यों की भर्ती पूरी करने के आदेश दिए हैं।

प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना नहीं दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link