Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 7, 2026

Gold Silver Price Today May 7: ₹11000 से ज्यादा उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड का भाव

 Gold Silver Price Today May 7: ₹11000 से ज्यादा उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड का भाव



बुधवार को सोना और चांदी में जबरदस्त तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 11,000 रुपये से ज्यादा उछल गई। वहीं सोने में प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये की बढ़त आई। इसके अलावा दिल्ली सर्राफा में भी सोने और चांदी में बढ़त देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक भी सोने और चांदी के भाव बढ़ गए।

एमसीएक्स पर क्या भाव?

एमसीएक्स पर बुधवार को सोना और चांदी की कीमत में तेजी आई। दिन के कारोबार के दौरान जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ने प्रति किलो 11 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़त बनाई। वहीं जून डिलीवरी वाली सोना प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये से ज्यादा उछल गया।


बुधवार रात 11 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 2281 रुपये की तेजी के साथ 1,52,034 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन में यह 1,52,889 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं चांदी 8,469 रुपये की तेजी के साथ 2,52,785 रुपये पर थी। यह कारोबार के दौरान 2,55,409 रुपये तक पहुंच गई थी।

सर्राफा बाजार में कहां पहुंचा रेट?

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं चांदी 3,500 रुपये चढ़कर 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपये यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह मंगलवार को 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई। इसकी कीमत 3,500 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इस धातु की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।


क्यों आई सोना-चांदी में तेजी?

कारोबारियों के अनुसार सर्राफा कीमतों में तेजी का कारण अमेरिका और ईरान में महीनों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौते की एक रूपरेखा को अंतिम रूप देने की खबर है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते व्यापार के सुचारू प्रवाह की संभावनाएं बढ़ी हैं और ऊर्जा बाजारों से जुड़ी मुद्रास्फीति की चिंताएं कम हुई हैं।

IBJA का क्या भाव?

आईबीजेए के मुताबिक बुधवार को सोना और चांदी में तेजी आई। बुधवार शाम के भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 20 कैरेट का सोना 1,34,270 रुपये था।


दुनिया में सोना-चांदी का क्या हाल?

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 106.15 डॉलर यानी 2.33 प्रतिशत बढ़कर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 3.40 डॉलर यानी 4.68 प्रतिशत बढ़कर 76.24 डॉलर प्रति औंस रही।


Gold Silver Price Today May 7: ₹11000 से ज्यादा उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड का भाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link