Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 31, 2026

बीएड प्रवेश परीक्षा : 37 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी

 बीएड प्रवेश परीक्षा : 37 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी

झांसी : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के संबंध में जानकारी देते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए 37 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय के 167 शिक्षक और अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजे गए हैं। इसके अलावा 526 केंद्र अधीक्षक, जिला समन्वयक, नोडल अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 23,500 कक्ष निरीक्षक परीक्षा संचालन में लगाए गए हैं।






मऊ और शामली जिले में पहली बार एक-एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। 2448 दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 183 नेत्रहीन हैं। वाराणसी में सबसे अधिक 48,218 अभ्यर्थी 106 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सबसे कम 965 अभ्यर्थी बलरामपुर में परीक्षा देंगे। श्रावस्ती, ललितपुर और बांदा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। सभी केंद्र एआई आधारित कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा : 37 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link