पश्चिम यूपी में आंधी-तूफान, चलती गाड़ियों पर पेड़-पोल गिरे:10 जिलों में बारिश, मेरठ में धूलभरी आंधी; कल 38 शहरों में अलर्ट
यूपी में मंगलवार सुबह मौसम फिर बदल गया। पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे पहले, अचानक काले बादल छा गए। धूलभरी आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया
पश्चिम यूपी में आंधी-तूफान, चलती गाड़ियों पर पेड़-पोल गिरे:10 जिलों में बारिश, मेरठ में धूलभरी आंधी; कल 38 शहरों में अलर्ट
लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज/कानपुर19 दिन पहले
यूपी में मंगलवार सुबह मौसम फिर बदल गया। पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे पहले, अचानक काले बादल छा गए। धूलभरी आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया।
बरेली और रामपुर में 50 की रफ्तार से आंधी चली। इससे सड़क किनारे लगे यूनीपोल उखड़ गए। कई जगहों पर चलती गाड़ियों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। बाद में क्रेन की मदद से पोल और पेड़ों को सड़क से हटाया गया।
पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। 60 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में ओले और बिजली भी गिर सकती है।
सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 42°C के करीब पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 41.6°C रिकॉर्ड किया गया। लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20°C के पार रिकॉर्ड किया गया। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
13 मई: प्रदेश में बादए छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आंधी चलेगी।
14 मई: पूर्वी-पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। कहीं-कहीं रातें भी गर्म होंगी।
15 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। आसमान साफ रहेगा। पारा 45°C तक पहुंच सकता है।
16 मई: आसमान साफ रहने और तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। रात में भी गर्मी का एहसास होगा।
17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
आगरा में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से तेज धूप और गर्मी के बीच दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इसके साथ तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, रात तक एक-दो दौर की बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 1.9 डिग्री बढ़ा, हालांकि यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6°C और न्यूनतम तापमान 25.3°C रिकॉर्ड किया गया।

