Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 31, 2026

30 जिलों के बीएसए बदले, माध्यमिक शिक्षा परिषद की उप सचिव पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी

 30 जिलों के बीएसए बदले, माध्यमिक शिक्षा परिषद की उप सचिव पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी

शासन ने देर शाम तबादला सूची जारी की, कई जिलों की डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता तैनात



लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार देर शाम बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले किए गए हैं। सीतापुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर समेत 30 जिलों के बीएसए बदले गए हैं। 19 जिलों की डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता भी तैनात किए गए हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अवध के जिलों में बीएसए जौनपुर गोरखनाथ पटेल को बीएसए सीतापुर, उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज पूनम मिश्रा को बीएसए अंबेडकरनगर और प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज रुदौली बस्ती को बीएसए बलरामपुर बनाया गया है।


शासन ने समूह ख के 19 अन्य शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इसमें बीएसए हाथरस रहीं स्वाति भारती को सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी, बीएसए शाहजहांपुर रहीं दिव्या गुप्ता को सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी, बीएसए सीतापुर रहे अखिलेश प्रताप सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ, बीएसए मुरादाबाद रहे विमलेश कुमार को विधि अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय में बनाया गया है।


बीएसए मैनपुरी रहीं दीपिका गुप्ता को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ, कानपुर देहात में बीएसए रहे अजय कुमार मिश्र को विधि अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय, बीएसए झांसी रहे विपुल शिव सागर को डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।

30 जिलों के बीएसए बदले, माध्यमिक शिक्षा परिषद की उप सचिव पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link