कक्षा पांच से आठ तक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की तैयारी
प्रयागराज : माध्यमिक के साथ अब बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की सभी कक्षाओं में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को उत्तर प्रदेश के संदर्भ के अनुरूप तैयार किया जाएगा। अभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा एक से चार तक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू है। अब कक्षा पांच से आठ तक में लागू करने के लिए पाठ्यपुस्तकों को तैयार करने के निर्देश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने दिए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों (कक्षा नौ से 12 तक) में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अंगीकार किया जा चुका है।

