Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 8, 2026

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन सात से, 15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक कर सकेंगे आवेदन

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन सात से, 15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक कर सकेंगे आवेदन

बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया व समयसारिणी जारी कर दी है। पात्र शिक्षक 07 से 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 



ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षक आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो भी देंगे। पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए।

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक पात्र नहीं होंगे। 1 से 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप्त आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन व मूल्यांकन करेंगी। चयनित आवेदनों का राज्य स्तर पर 1 से 14 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार होगा।


शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों पर होगा। इसमें विद्यालय में नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट में कमी, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचार आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों व विद्यालय विकास में योगदान जैसे मानक हैं। वस्तुनिष्ठ मानकों के लिए 40 अंक, प्रदर्शन आधारित गतिविधियों के लिए 40 अंक और प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन सात से, 15 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक कर सकेंगे आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link