गल में बेहोशी की हालत में मिले शिक्षक की मौत
मिहींपुरवा। हंसुलिया पुल के निकट बृहस्पतिवार सुबह एक निजी शिक्षक बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिहींपुरवा के वार्ड नंबर-09 निवासी आजाद राइनी (30) बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम उर्रा गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से लौट रहे थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचे। दोपहर में हंसुलिया पुल के निकट से गुजर रहे कुछ लाेगों ने उन्हें बेहोशी की हालत मे सड़क किनारे पड़े देखा। उनकी बाइक भी मौके पर पड़ी मिली। इस पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

