100 का आकड़ा पार होने पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के होंगे हकदार
उन्नाव, संवाददाता । राज्य अध्यापक पुरस्कार के हकदार बनने के लिए शिक्षकों को अपने स्कूलों मे छात्र- छात्राओं का नामांकन सौ के पार लगाना होगा। इससे कम संख्या होने पर राज्य स्तरीय मंच पर शिक्षक सम्मान के पात्र नही बन पाएंगे। फिर चाहे शिक्षा के क्षेत्र में उस शिक्षक के काम कितने ही उत्कृष्ट क्यों न हो वह इस मानक को पूरा किए बिना आवेदन नहीं कर पाएगा।
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन शिक्षा निदेशक बेसिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं। 7 जून से 30 जून तक अध्यापक और अध्यापिकाओं से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच जनपद चयन समिति की ओर से शिक्षकों के आवेदन पत्रों का अभिलेखीय आधार पर परीक्षण, सत्यापन एवं मूल्यांकन करके तीन श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करके राज्य चयन समिति को नाम भेजे जाएंगे। इसके बाद एक अगस्त से 14 अगस्त में जिले से भेजे गए शिक्षकों के आवेदन पत्रों का राज्य चयन समिति की ओर से पुर्नमूल्यांकन व चयन के लिए संस्तुति की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
15 साल की सेवा पूर्ण कर ली हो और सेवानिवृत्त होने में 5 साल से कम की अवधि न बची हो
योग्यता और शर्तें
1. बेसिक के प्राथमिक, उप्रावि और सहायता प्राप्त जूनियर स्कूल के शिक्षक ही कर पाएंगे आवेदन
2. प्रावि में 150. उप्रावि में 105 और कंपोजिट विद्यालय में 255 छात्र-छात्राओं का नामांकन जरुरी
3. दंड प्राप्त अध्यापक और संविदा शिक्षक व शिक्षामित्र आवेदन के लिए योग्य नही होंगे।
तीन चरणों मे मूल्यांकन होगा
मूल्यांकन चरण
1. शिक्षकों को प्रत्येक वस्तुनिष्ठ मानक के सापेक्ष अंक प्रदान किए जाएंगे, इन मानकों को 40 अंकों का अधिभार दिया जाएगा।
2. प्रदर्शन आधारित मानक के तहत शिक्षकों को कार्य के मानक के आधार पर अंक दिए जाएंगे, 40 अंकों का अधिभार मिलेगा।
3. शिक्षक की ओर से समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण / साक्षात्कार दिया जाएगा। इस के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है। जो भी शिक्षक शासन के मानकों पर खरे हो वह तय समयावधि से आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा आवेदन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q•किसको राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अनुमति है?
बेसिक के प्राथमिक, उप्रावि और सहायता प्राप्त जूनियर स्कूल के शिक्षक ही कर पाएंगे आवेदन ।
मूल्यांकन के लिए कितने चरण होंगे?

