हब एंड स्पोक मॉडल से मिलेगी छात्रों को नई दिशा: महानिदेशक स्कूल शिक्षा
लखनऊ। प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक, नवाचारी बनाने में पीएमश्री योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 1565 परिषदीय विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
इस मॉडल में हर जिले में एक चयनित पीएमश्री विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब और एआई आधारित स्किल लैब की स्थापना की जा रही है। इन प्रयोगशालाओं से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।
हब एंड स्पोक मॉडल के रूप में विकसित किए जा रहे ये विद्यालय अपने आसपास के अन्य विद्यालयों के लिए संसाधन, नवाचार और शैक्षिक उत्कृष्टता के केंद्र बनेंगे।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि इससे छात्र भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।

