*शिक्षकों को प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश*
PATNA(3 June): शिक्षा विभाग ने सभी
शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है. शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत को जल्द प्रोफाइल अपडेट करने के लिए निर्देशित किया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि किसी शिक्षक के प्रोफाइल में त्रुटि है तो वे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित आवेदन देंगे. जिसके आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा 48 घंटे के अंदर इसे अद्यतन किया जाएगा. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि जिले के 75 प्रतिशत शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट नहीं है. प्रोफाइल में स्थाई पता, वर्तमान पता, जिला, प्रखंड, पंचायत, डाकघर, पिन कोड, गांव, वार्ड संख्या और मकान संख्या आदि अपडेट करना है. प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि पांच जून है.
