Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 4, 2026

ITR फाइलिंग को लेकर बड़ा भ्रम दूर: क्या भारत में सभी लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना जरूरी है?

 ITR फाइलिंग को लेकर बड़ा भ्रम दूर: क्या भारत में सभी लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना जरूरी है?



Q- क्या भारत में सभी लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना ज़रूरी है?


A. नहीं,

भारत में सभी लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना ज़रूरी नहीं है।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना तभी ज़रूरी है जब जब आपकी वार्षिक आय वार्षिक आयकर छूट सीमा (Maximum Income not Chargeable to Tax) से अधिक हो जाती हैI

लेकिन सभी कॉर्पोरेट संस्थाएं (All Public or Private Limited Companies), को रिटर्न फाइल करना ज़रूरी हैI या आप कुछ खास ट्रांज़ैक्शन के नियमों को पूरा करते हों। जैसे -

a) दो पहियों वाले मोटर वाहन के अलावा किसी अन्य मोटर वाहन का स्वामी या पट्टेदार हो,

b) अपने लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए किसी विदेशी देश की यात्रा पर व्यय किया हो

c) किसी ऐसी अचल संपत्ति पर काबिज हो जिसका फ्लोर एरिया (क्षेत्रफल) निर्धारित सीमा से अधिक हो,

d) किसी बैंक या संस्था द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का धारक हो

e) किसी ऐसे क्लब का सदस्य हो जहाँ प्रवेश शुल्क पच्चीस हजार रुपये या उससे अधिक हो,

f) किसी बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक में रखे गए एक या अधिक चालू खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा किया है;

g) बिजली की खपत पर एक लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च किया है;

(उपरोक्त के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया अपने IT काउंसलर से संपर्क करें।)

ITR फाइलिंग को लेकर बड़ा भ्रम दूर: क्या भारत में सभी लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना जरूरी है? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link