Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 4, 2026

आउटसोर्स स्पेशल एजुकेटर अब बन सकेंगे विशेष शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग शुरू करेगा प्रक्रिया

 आउटसोर्स स्पेशल एजुकेटर अब बन सकेंगे विशेष शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग शुरू करेगा प्रक्रिया

लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों के 5352 पदों को चिह्नित किया गया है। इसमें पहले चरण में 434 संविदा पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर को विशेष शिक्षकों के पद पर समायोजित किया गया है। इस क्रम में अब शेष पदों के सापेक्ष आउटसोर्स स्पेशल एजुकेटर को भी विशेष शिक्षक के रूप में चयनित किया जाएगा।



बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पांच मई को दिए निर्देश के अनुपालन में कहा है कि संविदा के अतिरिक्त आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त स्पेशल एजुकेटर को भी विशेष शिक्षक के रूप में चयनित किए जाने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए टीईटी को डिजायरेबल (अपेक्षित) योग्यता माना जाएगा।

आउटसोर्स स्पेशल एजुकेटर अब बन सकेंगे विशेष शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग शुरू करेगा प्रक्रिया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link