टीईटी की अनिवार्यता को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
, लखनऊ : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहे संकट के दृष्टिगत विधान परिषद के दो सदस्यों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विशेष विभागीय टीईटी और अनुभव के आधार पर शिक्षकों को वेटेज देने की मांग उठाई।
कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों की सेवाएं सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद संकट में हैं। शिक्षकों के लंबे अनुभव को देखते हुए उनके लिए विशेष विभागीय टीईटी आयोजित की जाए और उन्हें सेवा अनुभव के आधार पर वेटेज देते हुए उनकी सेवाएं सुरक्षित की जाएं।
प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल व देवेंद्र प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व संयुक्त महामंत्री अमित सिंह शामिल थे।
टीईटी और पुरानी पेंशन के मुद्दे पर 11 से अटेवा की जन जागरण यात्रा
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में बढ़ रही नाराजगी के बीच अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) ने 11 जून से जन जागरण यात्रा शुरू करने की घोषणा की है।
यात्रा का शुभारंभ लखनऊ के काकोरी शहीद स्थल से होगा।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों में नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है।
युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जन जागरण यात्रा, लखनऊ : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहे संकट के दृष्टिगत विधान परिषद के दो सदस्यों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विशेष विभागीय टीईटी और अनुभव के आधार पर शिक्षकों को वेटेज देने की मांग उठाई।
कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों की सेवाएं सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद संकट में हैं। शिक्षकों के लंबे अनुभव को देखते हुए उनके लिए विशेष विभागीय टीईटी आयोजित की जाए और उन्हें सेवा अनुभव के आधार पर वेटेज देते हुए उनकी सेवाएं सुरक्षित की जाएं।
प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल व देवेंद्र प्रताप सिंह और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व संयुक्त महामंत्री अमित सिंह शामिल थे।
टीईटी और पुरानी पेंशन के मुद्दे पर 11 से अटेवा की जन जागरण यात्रा
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में बढ़ रही नाराजगी के बीच अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) ने 11 जून से जन जागरण यात्रा शुरू करने की घोषणा की है।
यात्रा का शुभारंभ लखनऊ के काकोरी शहीद स्थल से होगा।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों में नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है।
युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। निकाली जाएगी।