टीईटी और पुरानी पेंशन के मुद्दे पर 11 से अटेवा की जन जागरण यात्रा
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में बढ़ रही नाराजगी के बीच अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) ने 11 जून से जन जागरण यात्रा शुरू करने की घोषणा की है।
यात्रा का शुभारंभ लखनऊ के काकोरी शहीद स्थल से होगा।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों में नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है।
युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली

