Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 7, 2026

पुरानी पेंशन के प्रस्ताव पर विचार का मिला आश्वासन

 पुरानी पेंशन के प्रस्ताव पर विचार का मिला आश्वासन

प्रयागराज : शिक्षित भारत बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी है। सरकार आपकी जायज मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दे रही है। बच्चों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।




यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में कही।


जिला पंचायत सभागार में हुए आयोजन में केशव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस दौरान संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन का प्रस्ताव रखा गया।


शिक्षकों ने कहा कि 46 जनपदों में पुरानी पेंशन का आदेश जारी हो चुका है तो शेष जनपदों में भी इसे जारी किया जाए।


इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में इस विषय को जरूर रखा जाएगा।


विभिन्न जनपदों से आए शिक्षा मित्र से शिक्षक बने अध्यापकों से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आप सब की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, डॉ. केपी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन के प्रस्ताव पर विचार का मिला आश्वासन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link