ये आजकल के बच्चे कर क्या रहे हैं?
इन्हीं के लिए हवा पानी बचाना है ?
नाम : आयुषी शर्मा
आयु : 23 वर्ष
निवासी : जयपुर, राजस्थान, भारत।
आयुषी के पिता राजस्थान हाईकोर्ट में क्लर्क थे। उनकी बेटी आयुषी स्वयं एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। करोड़पति बाप की बेटी है। जमीन की कीमतें भी करोड़ों में है, धन धान्य की कोई कमी नहीं है लेकिन पिता का निधन कुछ महीने पहले हो गया। अनुकंपा के आधार पे इसकी माँ को नौकरी मिली।
बस यही बात इस बेटी को बहुत बुरी लगी लगी। पिता की नौकरी इसे चाहिए थी जो माँ को मिल गई। लेकिन नौकरी तो इसे लेनी थी, एलएलबी कर रही थी, अच्छा-खासा बैकग्राउंड था, पढ़-लिख के स्वयं भी नौकरी ले सकती थी लेकिन इसे तो अनुकंपा वाली ही नौकरी चाहिए थी। क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध थी।
अपनी नौकरी के लिए मेहनत करने की बजाय माँ को ही रास्ते से हटाना इसे ज्यादा आसान और श्रेयस्कर लगा। माँ मर गई तो माँ की नौकरी इसे मिल जानी है।
बस इसी उद्देश्य में ये लग गई। अपने ताऊ को लालच दी कि अगर इस कार्य में आप हमारी मदद करते है तो हाइवे किनारे वाली जमीन आपकी। और ताऊ लोग भी इतने निकृष्ट इसका साथ देने लगे।
कुल सात लाख रुपए में पेशेवर किलर्स को हायर किया इस कार्य के लिए।
और फिर स्कॉर्पियो से कुचल-कुचल कर इसकी माँ को मार दिया गया।

